कौन क्या बोलता है उस चक्कर में मत आइए: लालू के 'दरवाज़ा खुला ही रहता है' बयान पर नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 'दरवाज़ा खुला ही रहता है' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "कौन क्या बोलता है उस चक्कर में मत आइए। अब हम लोग (बीजेपी और जेडीयू) एकसाथ हो गए हैं। हम पहले भी एकसाथ थे, काम करते रहेंगे और काम कर रहे हैं।"