कौन जाएगा, बाद में पता चलेगा: यूपी विधानसभा में 'गो बैक' के नारे लगा रहे विधायकों से गवर्नर

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायकों ने लगातार हंगामा किया और 'गवर्नर गो बैक' के नारे लगाए। इस पर उन्होंने अभिभाषण रोककर विपक्षी विधायकों से कहा, "और शोर मचाइए...कौन चला जाएगा...ये बाद में पता चलेगा। मैं तो जाने वाली नहीं।" इसके बाद उन्होंने अपना अभिभाषण पढ़ना जारी रखा।

Load More