कौन था पाक में मारा गया पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड लतीफ जिसे 2010 में भारत ने किया था रिहा?

पाकिस्तान में मारा गया पठानकोट हमले (2016) का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ भारत में मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची में था। उसे जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्चिंग कमांडर कहा जाता था जिसे भारत में 1994 में गिरफ्तार किया गया था। 2010 में मनमोहन सिंह की अगुआई वाली यूपीए सरकार ने पाकिस्तान से संबंध सुधारने के मकसद से उसे रिहा कर डिपोर्ट किया था।

Load More