कौन थीं अभिनेत्री लैला खान जिनकी उनके सौतेले पिता ने की थी हत्या?
संपत्ति विवाद को लेकर अभिनेत्री लैला खान की 2011 में उनके सौतेले पिता ने हत्या कर दी थी। उनका असली नाम रेशमा था और उन्होंने 2002 में कन्नड़ फिल्म 'मेकअप' से डेब्यू किया था। वह राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म 'वफा: अ डेडली लव स्टोरी' (2008) से मशहूर हुई थीं। उन्होंने फिल्म 'कूल नहीं हॉट हैं हम' में काम किया था।