कौन थीं अमृता देवी जिनके नाम पर रखा गया है राजस्थान के जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम अमृता देवी के नाम पर किया है। 1730 में मारवाड़ के राजा अभयसिंह के महल के लिए पेड़ काटे जाने के विरोध में देवी पेड़ से लिपट गईं और सैनिकों ने वहीं उनकी हत्या कर दी थी। उनकी 3 बेटियों ने भी इसी तरह बलिदान दे दिया।