कौन थीं भारत की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस रमादेवी?
भारत की 9वीं मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस रमादेवी देश की पहली महिला मुख्य चुनाव आयुक्त थीं और 26 नवंबर 1990-11 दिसंबर 1990 तक इस पद पर रहीं। इस पद पर रहने वालीं वह अब तक की इकलौती महिला हैं। रमादेवी राज्यसभा की पहली महिला सेक्रेटरी जनरल (1 जुलाई 1993-25 जुलाई 1997) और हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक की राज्यपाल भी रहीं।