कौन थे 13 वर्षीय भारतीय बाइक रेसर श्रेयस हरीश जिनका आज हुआ निधन?
बेंगलुरु निवासी 13-वर्षीय बाइक रेसर श्रेयस हरीश का शनिवार को चेन्नई में नैशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैंपियनशिप में दुर्घटना के बाद निधन हो गया। 'द बेंगलुरु किड' के नाम से मशहूर हरीश ने 9-साल की उम्र में बाइक चलाना शुरू किया था। हरीश छठी कक्षा में थे और उन्होंने पिछले साल एफआईएम मिनीजीपी वर्ल्ड सीरीज़ इंडिया का पहला टाइटल जीता था।