कौन थे 27 वर्षीय पत्रकार फाज़िल खान जिनकी न्यूयॉर्क में इमारत में आग लगने से हुई मौत?

न्यूयॉर्क में एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए 27 वर्षीय भारतीय पत्रकार फाज़िल खान 'द हेचिंगर रिपोर्ट' में बतौर डेटा रिपोर्टर कार्यरत थे। उन्होंने दिल्ली में सीएनएन-न्यूज़18 में संवाददाता के रूप में काम किया था और 2020 में न्यूयॉर्क चले गए। उन्होंने 2021 में कोलंबिया जर्नलिज़्म स्कूल से साइंस ऐंड डेटा जर्नलिज़्म में मास्टर्स किया था।

Load More