कौन थे अहोम सेनापति लचित बोरफुकन जिनकी 125 फीट की प्रतिमा का पीएम ने असम में किया अनावरण?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहोम साम्राज्य की शाही सेना के प्रसिद्ध जनरल लचित बोरफुकन की 125 फीट की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ वेलर' का शनिवार को जोरहाट (असम) में अनावरण किया। उन्हें 1671 की 'सरायघाट की लड़ाई' के लिए जाना जाता है जिसमें उन्होंने असमिया सैनिकों को प्रेरित किया और मुगलों को हराकर गुवाहाटी को उनके कब्ज़े से छुड़ाया।