कौन थे जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जिन्होंने 'सल्लेखना' विधि के ज़रिए किया देह त्याग?
दिगंबर जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज (77) का 3 दिन की 'सल्लेखना' विधि (मृत्यु तक उपवास) के बाद निधन हो गया है। कर्नाटक में जन्मे विद्यासागर महाराज ने 22 वर्ष की उम्र में दिगंबर जैन संत के रूप में दीक्षा प्राप्त की थी और 1972 में उन्हें आचार्य का दर्जा मिला था। वह संस्कृत और प्राकृत के विद्वान भी थे।