कौन थे भारतीय अरबपति हरपाल रंधावा जिनकी ज़िम्बाब्वे में विमान हादसे में हुई मौत?
ज़िम्बाब्वे में विमान हादसे में बेटे संग मारे गए भारतीय अरबपति हरपाल रंधावा रियोज़िम नामक कंपनी के मालिक थे जो सोने व कोयले का उत्पादन और निकल व कॉपर की रिफाइनिंग करती है। वह $4 बिलियन की प्राइवेट इक्विटी फर्म जीईएम होल्डिंग्स के फाउंडर थे। उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इन इंग्लैंड ऐंड वेल्स और लंदन यूनिवर्सिटी से शिक्षा ली।