कौन थे मन्नथु पद्मनाभन जिनकी जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें दी श्रद्धांजलि?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समाज सुधारक मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें केरल का ‘मदन मोहन मालवीय’ कहा जाता था और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम व छुआछूत विरोधी आंदोलनों में भी हिस्सा लिया था। उन्हें 1966 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था और राष्ट्रपति से उन्हें ‘भारत केसरी’ की उपाधि मिली थी।