कौन थे यूपी से राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे जिनका 74 साल की उम्र में हुआ निधन?

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का सोमवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। दुबे 1989 में आगरा छावनी से बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए थे और वह 1991 में दोबारा चुनाव जीतकर यूपी सरकार में वित्त राज्यमंत्री बने थे। बीजेपी ने नवंबर 2020 में दुबे को राज्यसभा का सदस्य बनाया था।

Load More