कौन मुझे कॉल करेगा, लुई आर्मस्ट्रांग का गाना सुनाने को कहेगा?: बिशन बेदी के निधन पर इंतिखाब
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंतिखाब आलम ने कहा है कि बिशन सिंह बेदी के निधन से वह काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा, "मैंने आज अपने दिल का एक हिस्सा खो दिया है। मैंने एक दोस्त, एक छोटा भाई खो दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "शाम में वक्त-बेवक्त अब कौन मुझे कॉल करेगा और मुझे लुई आर्मस्ट्रांग का गाना सुनाने को कहेगा?"