कौन रहे टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का पहला, 100वां, 200वां, 300वां, 400वां और 500वां विकेट?
रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए। इंग्लैंड के ज़ैक क्रॉली उनके 500वें शिकार बने। वेस्टइंडीज़ के डैरेन ब्रावो उनके पहले टेस्ट विकेट जबकि वेस्टइंडीज़ के डैरेन सैमी उनके 100वें शिकार थे। वहीं, न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन, श्रीलंका के लाहिरु गामागे और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर उनके क्रमश: 200वें, 300वें और 400वें विकेट थे।