कौन है 26/11 हमले का आरोपी साजिद जिसे वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव चीन ने रोका?
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी साजिद मीर 26/11 के मुंबई हमले के ऑपरेशन का मास्टरमाइंड है जिसे संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी घोषित करने के भारत के प्रस्ताव को चीन ने रोक दिया। मीर ने 26/11 में शामिल आतंकियों को निर्देश दिए थे। भारत में मीर मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों में शामिल है और अमेरिका ने उसपर $5 मिलियन का इनाम रखा है।