कौन है ईरानी समूह 'इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' जिसने इज़रायल पर किया है हमला?

ईरानी क्रांति (1979) के बाद वहां नई सरकार की रक्षा के लिए 'द इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (आईआरजीसी) की स्थापना हुई थी। इज़रायल पर आज हमला करने वाले आईआरजीसी में सेना-नौसेना-वायुसेना की यूनिट्स मिलाकर 1,25,000-1,50,000 सैनिक हैं। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के मुताबिक, ईरानी अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से के नियंत्रक आईआरजीसी ने अफगानिस्तान-इराक-लेबनान-सीरिया-यमन में उग्रवादी समूहों की मदद की है।

Load More