कौन है निखिल गुप्ता जिस पर अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साज़िश रचने का आरोप किया तय?

अमेरिका ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता उर्फ निक पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश रचने का आरोप तय किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि 52-वर्षीय निखिल को चेक गणराज्य के अधिकारियों ने इस साल जून में गिरफ्तार किया था और वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल था।

Load More