कौन है 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज जो 19 साल बाद नेपाल की जेल से होगा रिहा?
नेपाल में 2003 से जेल में बंद 78-वर्षीय फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज अब रिहा होगा। वियतनामी मां और भारतीय पिता के बेटे शोभराज को 'बिकिनी किलर' भी कहा जाता है क्योंकि इसके द्वारा मारी गईं कुछ महिलाएं बिकिनी में मिली थीं। भारत में फ्रांसीसी और इज़रायली नागरिक को मारने को लेकर शोभराज को 21 साल की सज़ा हुई थी।