कौन है भारतीय नर्स निमिषा प्रिया जिसे यमन में सुनाई गई है मौत की सज़ा?
यमन की सुप्रीम कोर्ट ने इसी महीने भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की सज़ा-ए-मौत के खिलाफ दायर याचिका खारिज की है। यमन के एक नागरिक ने निमिषा का पासपोर्ट ले लिया था जिसे वापस पाने के लिए उसने 2017 में शख्स को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया जिससे उसकी मौत हो गई। केरल की निमिषा 2011 से वहां काम कर रही थी।