कौन है मूसेवाला की हत्या का आरोपी गोल्डी बराड़ जिसे सरकार ने घोषित किया है आतंकी?
केंद्र सरकार ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गोल्डी बराड़ को यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया है। मुक्तसर (पंजाब) निवासी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस में थे। कई हत्याओं में शामिल बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीज़ा पर कनाडा गया था और पिछले साल कनाडा की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में वह 15वें स्थान पर था।