कौन है 'व्योममित्र' रोबोट जिसे गगनयान मिशन पर भेजेगा इसरो?
इसरो अगले साल मानव मिशन से पहले गगनयान मिशन के दूसरे ट्रायल में 'व्योममित्र' रोबोट भेजेगा। व्योममित्र हाफ-ह्यूमनॉयड प्रोटोटाइप है जो स्विच पैनल ऑपरेशंस करने के साथ-साथ अंतरिक्षयात्रियों से बातचीत और उनके सवालों का जवाब देने जैसी गतिविधियां कर सकती है। व्योममित्र मॉड्यूल पैरामीटर्स के ज़रिए निगरानी और अलर्ट भेजने के साथ-साथ लाइफ सपोर्ट ऑपरेशंस करने में भी सक्षम है।