कौन है शंकर मिश्रा जिसे फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के आरोप में किया गया है गिरफ्तार?
एअर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ शंकर मिश्रा बर्खास्त होने से पहले अमेरिकी कंपनी वेल्स फारगो के मुंबई कार्यालय में ऑपरेशंस (इंडिया) का वाइस-प्रेसिडेंट था। वह कामगार नगर (मुंबई) में दो दशकों से रह रहा है जहां वह 'सूरज' के नाम से जाना जाता है। वह एनएमआईएमएस का पूर्व छात्र है।