कौन है सऊदी अरब में रह रहा आसिफ मकबूल डार जिसे भारत ने घोषित किया है आतंकी?
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सऊदी अरब में रहने वाले एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉक्टर आसिफ मकबूल डार को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया है। 1981 में कश्मीर में पैदा हुआ डार आतंकी संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन का सदस्य है। बकौल सरकार, डार सोशल मीडिया के माध्यम से कश्मीर के युवाओं को भारत सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ बंदूक उठाने के लिए उकसाता है।