कौन हैं 102 वर्षीय गणितज्ञ सी.आर. राव जिन्हें मिला 'इंटरनैशनल प्राइज़ इन स्टैटिस्टिक्स'?
भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ सी.आर. राव को 102-वर्ष की उम्र में 'इंटरनैशनल प्राइज़ इन स्टैटिस्टिक्स 2023' दिया गया है। राव को 75 साल पहले किए गए उनके काम के लिए यह पुरस्कार दिया गया है जिसकी बदौलत मॉडर्न स्टैटिस्टिक्स में कई शोध किए गए। 1948 में किंग्स कॉलेज (कैंब्रिज यूनिवर्सिटी) से पीएचडी करने वाले राव को पुरस्कार के साथ $80,000 मिलेंगे।