कौन हैं 17 साल की अनमोल खरब जिनकी बदौलत भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में जीता गोल्ड?

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की महिला स्पर्धा में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान देने वालीं शटलर अनमोल खरब का जन्म 20 जनवरी 2007 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। खरब ने दिसंबर 2023 में नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में विमेन्स सिंगल्स का खिताब जीता था। खरब के पिता देवेंद्र वकील और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी हैं।

Load More