कौन हैं 26/11 हमले के आतंकियों से लड़ने वाले सदानंद वसंत जिन्हें बनाया गया है एनआईए प्रमुख?
महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत दाते ने रविवार को एनआईए के महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। उन्हें 26/11 मुंबई हमले के आतंकवादियों से मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। एनआईए में आने से पहले वह महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख थे।