कौन हैं 404* रन बनाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 18 वर्षीय प्रखर चतुर्वेदी?
कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में 404* रन बनाकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रखर चतुर्वेदी (18) कर्नाटक के बल्लेबाज़ हैं। प्रखर के पिता संजय चतुर्वेदी एक सॉफ्टवेयर फर्म के मालिक जबकि उनकी मां रूपा डीआरडीओ में टेक्निकल एडवाइज़र हैं। युवराज ने 1999 में बिहार के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में 358 रन बनाए थे।