कौन हैं अजीत शर्मा जिन्हें बिहार की भागलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दिया है टिकट?
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भागलपुर सीट से अजीत शर्मा को टिकट दिया है। अजीत वर्तमान में भागलपुर से विधायक हैं और वह ऐक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता हैं। 2020 के हलफनामे के मुताबिक, 1975 में ग्रैजुएशन कर चुके अजीत की चल और अचल मिलाकर तकरीबन ₹35 करोड़ की संपत्ति है। अजीत के खिलाफ 6 आपराधिक मामले लंबित हैं।