कौन हैं अदाणी समूह में ₹15,446 करोड़ निवेश करने वाली जीक्यूजी के चेयरमैन राजीव?
राजीव जैन अदाणी समूह की कंपनियों में ₹15,446 करोड़ का निवेश करने वाली अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स के चेयरमैन हैं। भारत में जन्मे और पले-बढ़े राजीव 1990 में मियामी विश्वविद्यालय से एमबीए करने के लिए अमेरिका चले गए थे। जैन ने जून 2016 में जीक्यूजी पार्टनर्स की स्थापना की थी और वह फर्म के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर भी हैं।