अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और सिंगर अनन्या बिड़ला ने बिज़नेस पर फोकस करने के लिए सिंगिंग छोड़ने का फैसला किया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकीं 29-वर्षीय अनन्या ने 17-साल की उम्र में अपनी पहली कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन बनाई थी। मेंटल हेल्थ पर केंद्रित अनन्या बिड़ला फाउंडेशन की फाउंडर अनन्या ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ में एक डायरेक्टर भी हैं।