कौन हैं अनिल मसीह जिन्हें चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों से छेड़छाड़ करने पर एससी ने लगाई फटकार?
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मतपत्रों से छेड़छाड़ करने वाले पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह को फटकार लगाई और उन्हें अपराधी माना। अनिल मसीह 2015 से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीजेपी ने मसीह को अक्टूबर 2022 में चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षद के रूप में मनोनीत किया था।