कौन हैं अबू धाबी के नए क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान?
अबू धाबी के नए क्राउन प्रिंस बनाए गए शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के सबसे बड़े बेटे हैं। शेख खालिद ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ शारजाह से ग्रैजुएशन और किंग्स कॉलेज लंदन के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर स्टडीज़ से पीएचडी की है। वह अबू धाबी एग्ज़िक्यूटिव ऑफिस के चेयरमैन हैं।