कौन हैं अभिनेता अमन धालीवाल जिन्हें अमेरिका में चाकू मारकर किया गया है घायल?
अमेरिका में एक शख्स द्वारा चाकू मारकर घायल किए गए अभिनेता अमन धालीवाल फिल्म 'जोधा अकबर' में राजकुमार रतन सिंह के रोल में नज़र आए थे। वह 'इक कुड़ी पंजाब दी', 'अज्ज दे रांझे' जैसी पंजाबी फिल्मों के अलावा 'पोरस' व 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे टीवी शोज़ में भी काम कर चुके हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने रेडियोलॉजी में स्नातक किया है।