कौन हैं अभिनेता दर्शन जिन्हें 33 वर्षीय शख्स की हत्या के मामले में किया गया गिरफ्तार?
एस रेणुकास्वामी नामक 33-वर्षीय शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 47-वर्षीय अभिनेता दर्शन एक जाने-माने कन्नड़ ऐक्टर हैं। मशहूर कन्नड़ ऐक्टर टी श्रीनिवास के बेटे दर्शन ने 2002 में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। दर्शन पर उनकी पत्नी घरेलू हिंसा और विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगा चुकी हैं।