'फोर्ब्स' के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क $251 बिलियन की संपत्ति के साथ अमेरिका के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके बाद एमेज़ॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस ($161 बिलियन), ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन ($158 बिलियन), बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट ($121 बिलियन), गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज ($114 बिलियन) और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स ($111 बिलियन) का स्थान है।