कौन हैं अमेरिका के मैरीलैंड की भारतीय मूल की पहली लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर?
अरुणा मिलर ने अमेरिका के मैरीलैंड की पहली भारतीय मूल की लेफ्टिनेंट गवर्नर बनकर इतिहास रच दिया है। मिलर ने कहा, "मैरीलैंड ने विभाजन के बदले एकता...अधिकारों पर प्रतिबंध के बदले अधिकारों का विस्तार और भय के बदले आशा को चुना।" मिलर का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था जिसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चली गई थीं।