कौन हैं अमेरिका में जज बने सुरेंद्रन पटेल जो एक समय केरल में बांधा करते थे बीड़ी?
भारतीय मूल के 51-वर्षीय वकील सुरेंद्रन के. पटेल को टेक्सास (अमेरिका) की एक ज़िला अदालत में जज नियुक्त किया गया है। केरल में जन्मे पटेल ने परिवार की स्थिति खराब होने के कारण 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी और दैनिक मज़दूर के तौर पर बीड़ी बांधा करते थे। 1995 में एल.एल.बी. करने वाले पटेल 2007 में अमेरिका आए थे।