कौन हैं अरुण योगीराज जिनके द्वारा तैयार की गई रामलला की प्रतिमा अयोध्या में होगी स्थापित?
मैसूरू के नामी मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की प्रतिमा की अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। अरुण के पिता भी मूर्तिकार रहे हैं और उनके दादा बसवन्ना के मैसूरू के महाराजा के साथ अच्छे संबंध थे। केदारनाथ में आदि शंकराचार्य और इंडिया गेट के पास सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी अरुण ने बनाई है।