कौन हैं आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एस. अब्दुल नज़ीर?
सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वह अयोध्या ज़मीन विवाद केस और तीन तलाक केस में फैसला सुनाने वाली पीठ का हिस्सा रहे थे। बीते माह रिटायर हुए जस्टिस नज़ीर ने 2016 की नोटबंदी को वैध करार देने वाली पीठ का नेतृत्व किया था।