कौन हैं आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल जिनकी ₹18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में हो रही है जांच?

झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी ₹18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में जांच कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा ने 21-साल की उम्र में यूपीएससी पास किया था और वह पिछली बीजेपी सरकार में कृषि सचिव थीं। उन पर 3 ज़िलों में बतौर डिप्टी-कमिश्नर कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है।

Load More