कौन हैं आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले रिलीज़ किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी?
आईपीएल-2024 की नीलामी से पहले रिलीज़ किए गए सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स हैं जिन्हें आईपीएल-2023 की नीलामी में ₹16.25 करोड़ में खरीदने वाली सीएसके ने रिलीज़ किया है। हैरी ब्रूक (₹13.25 करोड़, एसआरएच), शार्दुल ठाकुर (₹10.75 करोड़, केकेआर), वनिंदु हसरंगा (₹10.75 करोड़, आरसीबी) और हर्षल पटेल (₹10.75 करोड़, आरसीबी) को भी आगामी नीलामी से पहले रिलीज़ किया गया है।