कौन हैं आकाश आनंद जिन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने का फैसला मायावती ने लिया है वापस?
बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नैशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने का फैसला वापस ले लिया है। दिल्ली में स्कूल की पढ़ाई और लंदन जाकर एमबीए करने वाले आकाश ने 2017 में राजनीति में कदम रखा था। आकाश ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पहला राजनीतिक भाषण दिया था।