कौन हैं 'आप' प्रत्याशी चाहत जिनका 'लड़का आंख मारे' पर डांस करने का वीडियो हुआ है वायरल?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'आप' प्रत्याशी चाहत पांडे का 'लड़का आंख मारे' पर डांस करने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। 'पवित्र बंधन', 'दुर्गा माता की छाया' और 'हमारी बहु सिल्क' समेत कई सीरियल में काम कर चुकीं चाहत को 'आप' ने दमोह सीट से टिकट दिया था। चाहत जून 2023 में 'आप' में शामिल हुई थीं।

Load More