कौन हैं आरजेडी से राजनीतिक करियर शुरू करने वाले सम्राट चौधरी जो बने बिहार के डिप्टी सीएम?
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। वह 2014 में आरजेडी से अलग होकर जेडीयू सरकार में और 2018 में बीजेपी में शामिल हुए थे। 2023 में बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। उनके पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और कुशवाहा समाज के बड़े नेता हैं।