कौन हैं इस विश्व कप में सर्वाधिक रन व सर्वाधिक विकेट वाले भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी?
विराट कोहली ने विश्व कप-2023 में सर्वाधिक 594 रन बनाए हैं। भारत की ओर से रोहित शर्मा (503) और श्रेयस अय्यर (421) जबकि न्यूज़ीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र (565) और डैरिल मिचल (418) सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह (17) ने भारत जबकि मिचल सैंटनर (16) ने न्यूज़ीलैंड की ओर से सर्वाधिक विकेट लिए हैं।