कौन हैं एआई स्टार्टअप की सीईओ सूचना जिन्हें 4 वर्षीय बेटे की हत्या को लेकर किया गया अरेस्ट?
स्टार्टअप 'माइंडफुल एआई' की सीईओ सूचना सेठ को उनके 4-वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्टार्टअप की वेबसाइट के अनुसार, सूचना एआई एथिक्स एक्सपर्ट हैं और डेटा साइंस के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है। वह रमन रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिसर्च फेलो रही हैं और उनके पास नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग के पेटेंट्स हैं।