कौन हैं एनईईटी-पीजी टॉपर 23-वर्षीय डॉ. शगुन बत्रा?
डॉ. शगुन बत्रा ने बुधवार को घोषित हुए एनईईटी-पीजी परीक्षा के परिणाम में पहली रैंक हासिल की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 23-वर्षीय शगुन ने 2016 में दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था और वह अपने एमबीबीएस बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल (आर.के. पुरम) की पूर्व छात्रा हैं।