कौन हैं एलएसजी के प्रेरक मांकड़ जिन्होंने एसआरएच के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी?
एलएसजी के ऑल-राउंडर प्रेरक मांकड़ ने शनिवार को एसआरएच के खिलाफ 7 चौके व 2 छक्के की मदद से 64*(45) रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। प्रेरक का जन्म 23 अप्रैल 1994 को राजकोट (गुजरात) में हुआ था और वह सौराष्ट्र से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 46 मैचों में 2,006-रन बनाए और 43-विकेट लिए हैं।