कौन हैं एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी?
वनडे एशिया कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (1,220 रन) के नाम है। उनके बाद श्रीलंका के ही कुमार संगाकारा (1,075 रन) और भारत के सचिन तेंदुलकर (971 रन) का स्थान है। वहीं, सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मरलीधरन (30) के नाम है जिसके बाद लसिथ मलिंगा (29) का स्थान है।